गुरुआ में एक ही रात चार घरों में चोरी, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद जनप्रतिनिधि से बातचीत करते ग्रामीण

Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार रात 4 घरों में हुई लाखों की चोरी ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। चोरों ने नकदी, जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ किया। ग्रामीण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. एक ही रात में चार घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार घरों से नकदी, जेवरात और कीमती सामान की चोरी

जानकारी के अनुसार, चोरों ने राजेश दास, रेहान खान, अतुर्रहमान खान तथा लखन दास के घर में घुसकर नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. गुरुवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घरों का सामान बिखरा पड़ा मिला. इसके बाद चोरी की जानकारी हुई और परिजनों ने आसपास के लोगों को सूचना दी.

ग्रामीणों में आक्रोश, बढ़ी सुरक्षा की चिंता

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हालात ऐसे हो गए हैं कि अब ग्रामीणों को रात में पहरा देने की नौबत आ गई है.

पुलिस ने शुरू की जांच, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पीड़ित परिवारों ने चोरी गए सामान का आकलन कर शीघ्र घटना का खुलासा करने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है.

ग्रामीणों ने बढ़ी गश्ती और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

चोरी की घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि राणा संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख सुनील कुमार दास सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बैठक कर घटना पर चिंता जताई. उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

Also Read : पोक्सो मामले के आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत, जानलेवा हमले के दो आरोपितों को भी मिली राहत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन