ट्रेन से गिरकर युवक घायल

Updated at : 10 Jun 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक घायल

औरंगाबाद का रहने वाला है युवक

विज्ञापन

औरंगाबाद का रहने वाला है युवक फोटो-गया-रोहित-253- घायल युवक को इलाज करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी संवाददाता, गया सोमवार की सुबह गया-मानपुर स्टेशन के बीच ईश्वर चौधरी हाॅल्ट के नजदीक नीलांचल एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री घायल हो गया. उसे रेलवे सुरक्षा बल की सहायता से इलाज के अस्पताल भेजा गया है. घायल युवक की पहचान औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के रहनेवाले दीपक कुमार के रूप में की गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 03:49 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गाड़ी संख्या 12875 अप (नीलांचल एक्सप्रेस) से चलती अवस्था में मानपुर स्टेशन व फल्गु ब्रिज के बीच कहीं गिर गया है. इस सूचना के अनुपालन में आउट पोस्ट मानपुर के अधिकारी जावेद इकबाल व स्टाफ खोजबीन करने लगे. खोजबीन के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति मानपुर स्टेशन और ईश्वर चौधरी हॉल्ट के मध्य किलोमीटर संख्या 465/19 अप लाइन के पास गिरकर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. उसका सिर फटा गया था. इसकी सूचना आरपीएफ ने मानपुर स्टेशन मास्टर को दी. उसके इलाज के लिए 102 डायल कर एंबुलेंस बुलाया गया. घायल व्यक्ति को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर ले जाया गया. वहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. पैसेंजर के होश में आने के बाद अपना नाम और पता बताया. घायल युवक ने बताया कि वह टाटानगर से गया सामान्य कोच में आ रहा था. गाड़ी के गेट पर बैठा था. हल्की नींद लग गयी थी और अचानक गाड़ी से गिर गया. कैसे गिरा, उसे कुछ पता नहीं. इसके पास से बरामद मोबाइल पर उसके भाई गोविंद कुमार सिंह का फोन आया, तो उन्हें इसकी सूचना दी गयी. सूचना पर घायल व्यक्ति के भाई गोविंद कुमार समय 05:45 बजे अस्पताल पहुंचे. घायल व्यक्ति को अपने भाई के रूप में पहचान की. बेहतर इलाज के लिए उसे अपने साथ लेकर चले गये. रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा जान बचाने के लिए भाई ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन