ePaper

एसडीओ कार्यालय पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Updated at : 27 Feb 2026 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ कार्यालय पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

एसडीओ से शिकायत कर बेहिसाब बिजली बिल की जांच की रखी मांग

विज्ञापन

बेला पंचायत के मोहनपुर गांव की महिलाओं में नाराजगी एसडीओ से शिकायत कर बेहिसाब बिजली बिल की जांच की रखी मांग प्रतिनिधि, शेरघाटी. शेरघाटी प्रखंड की बेला पंचायत के मोहनपुर गांव की दर्जनों महिलाओं ने बिजली विभाग की ओर से भेजे गये भारी-भरकम बिलों के विरोध में गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ से शिकायत की. महिलाओं का आरोप है कि उनके घरों में मात्र एक-दो बल्ब ही जलते हैं, इसके बावजूद विभाग की ओर से 30 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक के बिजली बिल थमा दिये गये हैं. महिलाओं ने बताया कि विभाग के अधिकारी और कर्मी गांव में पहुंचकर मीटर उखाड़ लेने, बिजली कनेक्शन काट देने और यहां तक की जेल भेजवाने की धमकी दे रहे हैं. इससे ग्रामीण भयभीत हैं. मोहनपुर गांव की बरती देवी ने बताया कि उन्हें 30 हजार रुपये का बिल मिला है. सोनी देवी को 35 हजार रुपये, रेशमी देवी को 39 हजार रुपये, धानो देवी को 30 हजार रुपये, गंगू मंडल और कृष्णा मंडल को 70-70 हजार रुपये, मिथिलेश मंडल और फूल केसरी देवी को 50-50 हजार रुपये का बिल भेजा गया है. ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि वे गरीब परिवार से हैं और इतना भारी बिल चुकाना संभव नहीं है. उनका सवाल है कि जब सरकार 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात कहती है, तो फिर इतना अधिक बिल कैसे आ गया. इस समस्या को लेकर करीब 50 महिलाएं अनुमंडल कार्यालय पहुंचीं और न्याय की गुहार लगायी. इस संबंध में एसडीओ ने महिलाओं को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन