ePaper

बाइक सवार महिला की हाइवा से कुचल कर मौत

Updated at : 02 Jun 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार महिला की हाइवा से कुचल कर मौत

डोभी से पटना के लिए निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर पश्चिमी नावां गांव के शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार करीब 50 वर्षीय मीरा वर्मा की हाइवा से कुचलने के कारण मौत हो गयी.

विज्ञापन

बोधगया. डोभी से पटना के लिए निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर पश्चिमी नावां गांव के शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार करीब 50 वर्षीय मीरा वर्मा की हाइवा से कुचलने के कारण मौत हो गयी. मीरा वर्मा के पति शैलेंद्र कुमार बाइक चला रहे थे व गांव से कहीं जाने के लिए निकले ही थे कि नावां गांव के पास ही अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आ गये. सड़क निर्माण के कार्य में ही हाइवा लगा हुआ था. इस घटना में शैलेंद्र कुमार बाल-बाल बच गये. घटना के बाद हाइवा को पुलिस ने जब्त करते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. हादसे के बाद गांव के लोगों ने घटनास्थल पर ही बवाल मचाने लगे, जिसे बोधगया व अन्य थाने की पुलिस पहुंच कर मामले को शांत कराया. करीब दो-ढ़ाई घंटे के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस संबंध में बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में लगे हाइवा की चपेट में आने से नावां गांव के पास ही फोरलेन सड़क पर मीरा वर्मा की मौत हो गयी. इस मामले में शैलेंद्र कुमार के बयान पर एफआइआर दर्ज की गयी है. उल्लेखनीय है कि इन दिनों डोभी-पटना फोरलेन सड़क के निर्माण में लगे हाइवा से दुर्घटनाएं हो रही हैं. शनिवार को ही शेखवारा के पास पथरा मोड़ पर एक हाइवा की चपेट में आने से ट्राइसाइकिल से जा रही दिव्यांग महिला की मौत हो गयी. लोगों ने सड़क निर्माण कंपनी को इस दिशा में सचेत करने को लेकर प्रशासन से गुहार लगायी है. मौत के बाद गांव के लोगों ने काफी बवाल मचाया. लोगों ने मौके पर पहुंची बोधगया थाने की पुलिस की बात को तवज्जो नहीं दी व बाद में मगध विवि , चेरकी, मगध मेडिकल, सिविल लाइंस, कोतवाली व विष्णुपद थाने की पुलिस को भी घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा. लोग इस बात पर अड़े थे कि गया डीएम व एसएसपी को बुलाया जाये. गांव के लोग पुलिस की बात को समझने को तैयार ही नहीं हो रहे थे. शव को भी उठाने नहीं दे रहे थे व सड़क पर ही बवाल काट रहे थे. इस तरह लोग बवाल मचाते हुए करीब सुबह चार बजे माने व शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को तैयार हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन