बोरसी की आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

वजीरगंज प्रखंड की कारी पंचायत अंतर्गत खजुरी गांव में बोरसी की आग से झुलसी अधेड़ महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
वजीरगंज. वजीरगंज प्रखंड की कारी पंचायत अंतर्गत खजुरी गांव में बोरसी की आग से झुलसी अधेड़ महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान 50 वर्षीय चमेली देवी के रूप में की गयी है. वह राजेंद्र महतो की पत्नी थीं. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को भीषण ठंड से बचने के लिए बोरसी की आग सेवन करने के दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गयी. आग बुझाने के प्रयास में वह पूरी तरह झुलस गयीं. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एएनएमएमसीएच गया जी में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार भी हो रहा था. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह अचानक उन्हें तेज पेट दर्द उठा, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद अस्पताल में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया. मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य आनंद मिलिंद, वार्ड सदस्य और समाजसेवी मृतका के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. इस दौरान लोगों को आग सेवन करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी गयी. पंचायत समिति सदस्य आनंद मिलिंद ने बताया कि पीड़ित परिवार को पारिवारिक और आपदा योजना के तहत सहायता राशि दिलाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




