ePaper

थाइलैंड के नये साल पर वाटर फेस्टिवल का आयोजन

Updated at : 13 Apr 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
थाइलैंड के नये साल पर वाटर फेस्टिवल का आयोजन

थाइलैंड के नये साल की शुरूआत पर शनिवार को रॉयल थाई मोनास्टरी में संगकॉर्न फेस्टिवल जिसे वाटर फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है, के अवसर पर थाई श्रद्धालुओं ने बुद्ध की मूर्तियों पर व बौद्ध भिक्षुओं पर शुद्ध जल अर्पित कर शुभकामनाओं के साथ नये साल की शुरूआत की.

विज्ञापन

बोधगया. थाइलैंड के नये साल की शुरूआत पर शनिवार को रॉयल थाई मोनास्टरी में संगकॉर्न फेस्टिवल जिसे वाटर फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है, के अवसर पर थाई श्रद्धालुओं ने बुद्ध की मूर्तियों पर व बौद्ध भिक्षुओं पर शुद्ध जल अर्पित कर शुभकामनाओं के साथ नये साल की शुरूआत की. यहां बौद्ध भिक्षुओं ने भी बुद्ध की प्रतिमा पर शुद्ध व सुगंधित जल अर्पित कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया. इसके बाद महाबोधि मंदिर में पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इसमें थाइलैंड की समृद्धि व विश्व शांति की कामना की गयी. इस अवसर पर रॉयल थाई मोनास्टरी के मुख्य भिक्षु , अन्य बौद्ध भिक्षुओं व थाई श्रद्धालुओं के साथ ही बीअीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी , सदस्य किरण लामा सहित अन्य शामिल हुए. भिक्षुओं को इस अवसर पर संघदान भी कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन