ePaper

कच्ची सड़क से ग्रामीण परेशान, बारिश में नारकीय स्थिति

Updated at : 02 Sep 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
कच्ची सड़क से ग्रामीण परेशान, बारिश में नारकीय स्थिति

गुरुआ प्रखंड के बेलौटी पंचायत अंतर्गत मलहटोली गांव के समीप कच्ची सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के बेलौटी पंचायत अंतर्गत मलहटोली गांव के समीप कच्ची सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हल्की बारिश होते ही सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों का आना-जाना दूभर हो जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढों और कीचड़ से भरी इस सड़क पर छोटे-छोटे वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाता है. सड़क खराब रहने से अक्सर वाहनों के पलटने की आशंका बनी रहती है, जिससे लोग हर समय भयभीत रहते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पक्की सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि दैनिक आवाजाही में राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका खत्म हो. ग्रामीण प्रेम कुमार चंद्रवंशी, संजय कुमार, जगदेव यादव, विनोद मल्लाह आदि ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन