करेंट लगने से ग्रामीण की मौत

गया न्यूज : मंदिर के पास गाय बांधने के दौरान हुई घटना
गया न्यूज : मंदिर के पास गाय बांधने के दौरान हुई घटना कोंच. प्रखंड क्षेत्र के निमड़ी गांव के एक व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी. ग्रामीण कमलेश सिंह ने बताया कि कामदेव सिंह मंदिर के पास गाय बांध रहे थे. उसी क्रम में बिजली की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी. साथ में एक गाय की भी मौत हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम कराने को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया. मौत की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गयी. समाजसेवी चितरंजन कुमार सिंह मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










