वीर कुंवर सिंह की स्मृति में विजयोत्सव कल, शरीक होंगे केंद्रीय मंत्री

Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 24 Apr 2025 10:53 PM

विज्ञापन

26 अप्रैल को विजय उत्सव समारोह का होगा आयेाजन

विज्ञापन

गया. गया के पुलिस लाइन सिंगरा स्थान स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में कुंवर सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में 26 अप्रैल को विजय उत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को स्मारक समिति के सदस्य अरविंद कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, राधास्वामी, ठाकुर सुमन सिंह, पिंकू सिंह, सुबोध कुमार सिंह, सौरभ सिंह उर्फ गोलू शर्मा व निर्भय कुमार सहित अन्य ने सभास्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन गया के सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, सहकारिता मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, पूर्व सांसद हरि मांझी, पूर्व विधान परिषद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह, गया के महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान व अन्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन