भूरहा समिति के अध्यक्ष बने उदय कुमार सिंह

Updated:
विज्ञापन
भूरहा समिति के अध्यक्ष बने उदय कुमार सिंह

सचिव चुने गये मनीष कुमार

विज्ञापन

सचिव चुने गये मनीष कुमार प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध स्थल भूरहा में रविवार को एक बैठक कर नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से राजद नेता उदय कुमार सिंह को अध्यक्ष व मनीष कुमार को सचिव के रूप में चुना गया. इसके अलावे उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, उप सचिव पैक्स अध्यक्ष कमलेश यादव व कोषाध्यक्ष सूरजदेव प्रसाद को बनाया गया. साथ ही समिति के संरक्षक पूर्व मुखिया सूरजदेव प्रसाद, बिनोद कुमार व पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र यादव को बनाया गया. मौके पर निभा कुमारी, भाजपा नेता नंदकिशोर प्रसाद, राहुल कुमार, सुबोध शर्मा, अरविंद पांडे, मनीष कुमार, कमलेश यादव, सरपंच धनंजय ठाकुर, रौशन कुमार, अमरजीत कुमार, अशोक कुमार, शाही जी व निरंजन कुमार मौजूद रहे. इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया सूर्यदेव प्रसाद ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन