बच्चे की मौत के मामले में यूडी केस दर्ज
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 May 2020 1:23 AM
मोहनपुर के टिटहियाटांड गांव में सांप के काटने से अंकुश राज की हुई मौत के मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दायर किया गया है.थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि बच्चे के पिता राजू चौधरी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इसके पहले मृतक का शव गया से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके घर लाया गया, जहां उसका दाह संस्कार कर दिया गया.
बाराचट्टी : मोहनपुर के टिटहियाटांड गांव में सांप के काटने से अंकुश राज की हुई मौत के मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दायर किया गया है.थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि बच्चे के पिता राजू चौधरी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इसके पहले मृतक का शव गया से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके घर लाया गया, जहां उसका दाह संस्कार कर दिया गया. इधर, जिला पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव शुक्रवार को अंकुश राज के टिटहियाटांड स्थित घर शोक संवेदना जताने पहुंचे.
इस दौरान डॉ यादव ने पिता राजू चौधरी व माता सोनी देवी से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की और इस पर अफसोस जताते हुए कहा कि बच्चे की मौत होना काफी दुखदायी है. दुख की इस घडी में ईश्वर से असीम ताकत देने की गुहार लगाते हुए हिम्मत से काम लेना है और अपने आगे की जिदंगी में ही भविष्य को संवारना है. इस दौरान पीडित परिवार को 10 हजार रुपये की राशि देते हुए कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायोग राशि के संबंध में वरीय अधिकारियों से गंभीरतापूर्वक बात करेंगे. बाद में डॉ यादव कंचनपुर स्थित क्वारेंटिन सेंटर पहुंचे, जहां अंकुश को सांप ने कांटा था. उक्त स्थल को देख कर अन्य प्रवासी मजदूरों से पूछताछ की. मजदूरों ने प्रखंड प्रशासन की ओर से लचर व्यवस्था पर नाराजगी जतायी और कहा कि वे लोग घर से खाना मंगा कर खा रहे हैं. इस मौके पर अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, गोपाल सिंह, अखिलेश पासवान सहित कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










