मोबाइल चोरी के आरोप दो युवक गिरफ्तार, तीन मोबाइल जब्त
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :04 Nov 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन

गया न्यूज : रेल पुलिस की टीम ने दबोचा
विज्ञापन
गया न्यूज : रेल पुलिस की टीम ने दबोचा
गया़
रेल पुलिस की टीम ने सोमवार को विभिन्न जगहों से चोरी के मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुकड़िया थाना क्षेत्र के रहनेवाले साबिर हुसैन के रूप में हुई है. इसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं. इसकी गिरफ्तारी गया रेलवे स्टेशन स्थित चार नंबर प्लेटफॉर्म से की गयी है. वहीं गया रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर के पास से मोबाइल के साथ दूसरा युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान टिकारी थाना क्षेत्र के पंचानपुर के रहनेवाले राजू नट के रूप में की गयी है. इसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व में यात्रियों की सुरक्षा का लेकर लगातार अभियान चलाया जा रह है. इसी दौरान मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




