फर्जी मोबाइल सिम बेचने को लेकर दो युवकों से पूछताछ

Updated at : 10 May 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी मोबाइल सिम बेचने को लेकर दो युवकों से पूछताछ

डोभी के मटनमोड़ (अमारुत) पर सीबीआइ की एक टीम द्वारा फर्जी मोबाइल सिम बेचने को लेकर दो लड़कों से करीब पांच घंटे की पूछताछ की.

विज्ञापन

डोभी. डोभी के मटनमोड़ (अमारुत) पर सीबीआइ की एक टीम द्वारा फर्जी मोबाइल सिम बेचने को लेकर दो लड़कों से करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद नोटिस देते हुए 22 मई को सीबीआइ के हेड क्वार्टर दिल्ली में आने का निर्देश दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डोभी थाना क्षेत्र के मटनमोड़ निवासी सरजू प्रसाद प्रजापति के बेटे मनीष कुमार व सेवाइचाक निवासी स्व दीपक दास के बेटे गौतम कुमार दोनों संयुक्त रूप से मोबाइल कंपनी का सिम बेचने का काम करते थे. 2024 में मनीष कुमार की आइडी से कुछ फर्जी सिम बिक्री करने व फर्जी सिम से अवैध गतिविधियां होने के मामला प्रकाश में आया. इसको लेकर सीबीआइ हरकत में आयी और जानकारी निकालते हुए डोभी थाना क्षेत्र के मटनमोड़ (अमारुत) और सेवइचक पहुंचकर दोनों आरोपित से घंटों पूछताछ कर दोनों आरोपित पर कांड दर्ज किया. हालांकि इस जानकारी की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन