ePaper

गाली-गलौज कर रंगदारी की मांग के आरोप में दो को भेजा जेल

Updated at : 14 May 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
गाली-गलौज कर रंगदारी की मांग के आरोप में दो को भेजा जेल

शेरघाटी थाने की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

शेरघाटी. शेरघाटी थाने की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बालू घाट पर सहयोगियों के साथ मिलकर रंगदारी की मांग करने व पैसा नहीं देने पर गाली-गलौज के आरोप में अरुण कुमार सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ तीन जून 2024 को शेरघाटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि रंगदारी के लिए मना करने पर बुरी तरह से मारपीट कर बालू घाट के कर्मियों को जख्मी कर देने का भी उक्त लोगों पर आरोप है. पुलिस ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया. इसमें दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में इससे पूर्व दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसके साथ ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन