गया जी: थाना से 500 मीटर दूर दो बंद घरों में चोरी मामले में केस दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
गया जी: थाना से 500 मीटर दूर दो बंद घरों में चोरी मामले में केस दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

Gaya ji News : पीड़ित ने बताया कि पारिवारिक कार्य से रांची गए हुए थे, जबकि उनके बड़े भाई पोते की तबीयत खराब होने के कारण परिवार सहित पटना गए थे. इसी दौरान चोरी हो गयी.

विज्ञापन

Gaya ji News : थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर नई बाजार–गया–चेरकी मुख्य मार्ग स्थित दो सहोदर भाइयों के बंद घरों में चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. दोनों घरों से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी, कीमती सामान और जमीन के दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है.घटना को लेकर सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

मुख्य गेट का ताला तोड़कर की थी चोरी

पीड़ित बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वह पारिवारिक कार्य से रांची गए हुए थे, जबकि उनके बड़े भाई अर्जुन प्रसाद गुप्ता पोते की तबीयत खराब होने के कारण परिवार सहित पटना गए थे. इसी दौरान चार जुलाई की रात चोरों ने दोनों घरों के मुख्य गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया.

नकद समेत गहने लेकर गए

बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के अनुसार उनके घर से करीब सात भर सोने के आभूषण, 10 भर चांदी के गहने, लगभग 60 हजार रुपये नकद, साड़ियां, पीतल व फूल के बर्तन तथा जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए. वहीं अर्जुन प्रसाद गुप्ता के घर से अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 10 भर सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी के गहने और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए.

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोर बंद घरों की रेकी कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

हालांकि, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी है. उनका कहना है कि पुलिस को केवल सतर्कता की अपील करने के बजाय अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए.

 

 

 

विज्ञापन
Naveen Mishra Sherghati

लेखक के बारे में

By Naveen Mishra Sherghati

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन