1330 लीटर स्पिरिट के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

उत्पाद टीम द्वारा समेकित जांच चौकी डोभी पर गुरुवार की रात को पिकअप वैन से 38 गैलेन स्पिरिट जब्त की गयी. साथ में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.
डोभी. उत्पाद टीम द्वारा समेकित जांच चौकी डोभी पर गुरुवार की रात को पिकअप वैन से 38 गैलेन स्पिरिट जब्त की गयी. साथ में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान अमलेश कुमार ग्राम करमा थाना मयुरहंड जिला चतरा व दूसरा दीपक कुमार लडिया, थाना राजपुर जिला चतरा के निवासी के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग के निरीक्षक राम प्रीति कुमार ने बताया कि पिकअप पर कुल 35 लीटर के 38 गैलेन में 1330 लीटर स्पिरिट लदी हुई थी. यह वाहन झारखंड से बिहार की ओर आ रहा था. इस कार्रवाई में प्रमोद कुमार, अंजन कुमार साह, धर्मेंद्र कुमार, जीत नारायण सिंह, सैप जवान एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




