ePaper

120 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइकें जब्त, धंधेबाज अरेस्ट

Updated at : 03 May 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
120 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइकें जब्त, धंधेबाज अरेस्ट

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नौरंगा मोड़ बुल्ला शहीद के समीप से दो बाइक पर लदे 120 लीटर महुआ को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नौरंगा मोड़ बुल्ला शहीद के समीप से दो बाइक पर लदे 120 लीटर महुआ को जब्त कर लिया गया है. वहीं एक बाइक सवार शराब धंधेबाज को भी दबोच लिया गया. लेकिन, दूसरा युवक मौके की फायदा उठा कर भाग खड़ा हुआ. गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिल पथरा गांव के रहनेवाले विक्रम कुमार के रूप में की गयी है. जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों बाइक चोरी की है. एक बाइक अरवल से दूसरी बाइक नवादा जिले से चोरी हुई थी. दोनों बाइकों पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट दूसरा लगाया गया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ में शराब धंधेबाज ने बताया कि पड़ोसी राज्य झारखंड से शराब तस्करी करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन