नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
बोधगया. मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करायी कि जलावन लाने गयी उनकी बेटी के साथ कुछ लड़कों ने दुष्कर्म किया. इसके बाद पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के दो घंटे के अंदर इस मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपित मगध विवि थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के टोला बुधुआचक के रहने वाले ललन मांझी व राजेश मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. पॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










