खरीफ फसलों में आने वाली तकनीकी समस्याओं को बताया

Updated:
विज्ञापन
खरीफ फसलों में आने वाली तकनीकी समस्याओं को बताया

प्रखंड के कोंची गांव के इ-किसान भवन में बुधवार को एक दिवसीय शारदीय फसल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ.

विज्ञापन

गुरारू. प्रखंड के कोंची गांव के इ-किसान भवन में बुधवार को एक दिवसीय शारदीय फसल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन 20 सूत्री अध्यक्ष राजदेव राजू, उपाध्यक्ष संजय कुमार चंद्रवंशी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरोज मेहता व कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों में आने वाली तकनीकी समस्याओं, कीट-व्याधियों एवं रोगों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी किसानों को दी. कृषि पदाधिकारी ने कृषि विभाग के सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. राजदेव प्रसाद राजू ने कहा कि सभी किसानों को सही समय और उचित मूल्य पर बीज मिलना चाहिए, क्योंकि हमारे देश में 65 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित हैं. इस मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष संजय कुमार चंद्रवंशी, सदस्य बद्री प्रसाद, राजवंती देवी, मिथलेश यादव, उमेश प्रसाद, नीरज वर्मा, अर्चना कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन