ePaper

आज गया एयरपोर्ट के रास्ते पीएम जायेंगे बगोदर

Updated at : 13 May 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
आज गया एयरपोर्ट के रास्ते पीएम जायेंगे बगोदर

सुरक्षा व सतर्कता को लेकर एसएसपी ने एयरपोर्ट पर की ब्रीफिंग

विज्ञापन

फोटो- गया बोधगया 207- एयरपोर्ट पर अधिकारियों को ब्रीफिंग करते एसएसपी आशीष भारती सुरक्षा व सतर्कता को लेकर एसएसपी ने एयरपोर्ट पर की ब्रीफिंग वरीय संवाददाता, बोधगया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया के रास्ते झारखंड के बगोदर में चुनावी सभा को संबोधित करने को लेकर आगमन व वापसी के मद्देनजर सोमवार को भी एसएसपी आशीष भारती ने गया एयरपोर्ट की सुरक्षा का जायजा लिया. एसएसपी ने गया एयरपोर्ट का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को अतिविशिष्ट प्रधानमंत्री के गया एयरपोर्ट से ट्रांजिट यात्रा के विशेष अवसर पर सुरक्षा और सतर्कता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए गया पुलिस पूरी तत्परता के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन कर रही है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे प्रधानमंत्री का विशेष विमान गया एयरपोर्ट आयेगा व यहां से हेलिकॉप्टर से वह बगोदर जायेंगे. पीएम की वापसी भी गया एयरपोर्ट के रास्ते ही होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन