ePaper

गया सहित जहानाबाद के तीन युवक शराब के साथ गिरफ्तार

Updated at : 26 Jul 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
गया सहित जहानाबाद के तीन युवक शराब के साथ गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने शनिवार को अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब व केन बीयर के साथ तीन शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया जी. आरपीएफ की टीम ने शनिवार को अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब व केन बीयर के साथ तीन शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान मानपुर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहनेवाले वरुण कुमार, जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के रहनेवाले मुकेश कुमार व रोशन कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी के दौरान 14 बोतल विदेशी शराब व 42 पीस केन बियर बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से लावारिस शराब मिली है. वहीं गया-कोडरमा रेलखंड के अलग-अलग रेलवे लाइन से तीन युवक को विदेशी शराब के गिरफ्तार किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाजों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन