ट्रक चालक के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन युवक हिरासत में
Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :13 Apr 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन

शेरघाटी-चेरकी मार्ग पर नयी बाजार के निकट तीन युवकों ने ट्रक चालकों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. इसके बाद आसपास के लोगों ने चालक को बचाया और युवकों को पड़कर पुलिस को सौंप दिया.
विज्ञापन
शेरघाटी.
शेरघाटी-चेरकी मार्ग पर नयी बाजार के निकट तीन युवकों ने ट्रक चालकों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. इसके बाद आसपास के लोगों ने चालक को बचाया और युवकों को पड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने तीन मनचले युवकों को हिरासत में ले लिया. युवकों का कहना था कि ट्रक चालक ने ऑटो को साइड से झटका दे दिया था. इसके बाद उसे रुकवाना चाहा, नहीं रुकने के बाद एक-दो थप्पड़ उसे लगाया है. चालक का कहना था कि ऑटो कट करने के चक्कर में स्वयं ट्रक से सट गया. इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी. अचानक लड़के आये और ट्रक रुकवा कर मारपीट करने लगे. सब इंस्पेक्टर रागिनी कुमारी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




