प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो का दिया गया नारा

Updated:
विज्ञापन
प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो का दिया गया नारा

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

गया जी. पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी. डीआरएम उदय सिंह मीना ने ”हरित शपथ” दिलायी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. डीडीयू, गया, सासाराम समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो संदेश के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने हेतु जागरूक किया गया और जूट बैग वितरित किये गये. यह अभियान पांच जून तक चलेगा, जिसमें स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त वातावरण पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन