Gaya News : बिहार में पलायन की सबसे बड़ी समस्या : शरवत

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : बिहार में पलायन की सबसे बड़ी समस्या : शरवत

महिलाओं ने अपनी समस्या बारी-बारी से बतायी

विज्ञापन

मानपुर. गांधी नगर, मानपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ सरबत जहां फातमा के साथ गया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में मानपुर प्रखंड के गांधीनगर में महिला चौपाल कार्यक्रम चलाया गया. कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने अपनी समस्या बारी-बारी से बतायी और महादलित टोलों की महिलाएं किस प्रकार अपना जीवन-यापन कठिन समस्याओं से कर कर रही है, यह भी बताया. मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ शरवत जहां फातिमा ने कहा कि यहां जिले का पहला महिला चौपाल लगाया गया. मैं यहां पर लोगों की समस्याओं को सुन रही हूं और उन्हें चिह्नित कर दूर करने की प्रयासरत हूं. गांधीनगर में कई महिलाओं ने बिजली की समस्या, पेंशन, राशन और गैस सिलिंडर के दामों को लेकर भी समस्या महिलाओं ने बताया है, बिहार में रोजगार नहीं है, पलायन की सबसे बड़ी समस्या है. अगर बिहार में हमारी सरकार आती है तो अन्य राज्यों के भांति यहां भी महिलाओं को 2500 प्रति महीना दिया जायेगा. इस मौके पर पूर्व गया जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय सिंह, प्रदीप, मानपुर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 50 पंकज कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश चंद्रवंशी, शिव चौरसिया व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन