कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

Gaya News : कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष शहाबुद्दीन रहमानी व उदय मांझी कार्यालय पहुंचे व अपना पदभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

गया. कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष शहाबुद्दीन रहमानी व उदय मांझी कार्यालय पहुंचे व अपना पदभार ग्रहण किया. पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा ने उन्हें अपना पदभार सौंप दिया. इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता व नेता माला पहनाकर नये जिलाध्यक्षों का स्वागत किया. स्वागत करने वालों में रामाश्रय सिंह, रणजीत सिंह, राजीव सिंह, जुगल किशोर सिंह, नवीन कुमार गुप्ता व पार्टी से जुड़े कई अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. इधर, पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बातचीत के क्रम में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेंगे. आगे भी जो दिशा निर्देश मिलेगा, उसका अनुपालन पूरा जिला कमेटी ईमानदारी के साथ करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन