बैजूधाम में विधायक ने किया श्रीकृष्ण लीला का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
बैजूधाम में विधायक ने किया श्रीकृष्ण लीला का उद्घाटन

गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबा बैजूधाम में श्रद्धालुओं को मनोरंजन के लिए वृंदावन के कलाकारों के द्वारा श्रीकृष्ण लीला प्रस्तुत किया जा रहा है.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबा बैजूधाम में श्रद्धालुओं को मनोरंजन के लिए वृंदावन के कलाकारों के द्वारा श्रीकृष्ण लीला प्रस्तुत किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुआ के राजद विधायक सह मगध सेंट्रल को-औपरेटीव के चेयरमैन विनय कुमार यादव, अयोध्या से आये श्री सीताराम दास जी महाराज, समिति सदस्य गिरजा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय कुमार ने बताया कि बाबा बैजूधाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी भाईचारे का परिचय दे रहा है. इसलिए इस तरह की कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए. इस मौके बाबा सीताराम दास, सुरेंद्र कुमार यादव, पंचायत समिति गिरजा शर्मा, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन