15 कांडों के आरोपित के घर की हुई कुर्की-जब्ती

Published by : Roshan Kumar Updated At : 19 Aug 2025 7:06 PM

विज्ञापन

बहेरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को मोहनडीह गांव निवासी कुख्यात फरार नामजद आरोपित मुनारिक यादव के मकान की कुर्की जब्ती की.

विज्ञापन

डोभी. बहेरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को मोहनडीह गांव निवासी कुख्यात फरार नामजद आरोपित मुनारिक यादव के मकान की कुर्की जब्ती की. बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि मुनारिक यादव पर बहेरा थाना में कांड संख्या 114/24 के तहत मामला दर्ज है. इस पर एससी-एसटी सहित धान की फसल को नष्ट करने के अलाव मारपीट करने के आरोप में नामजद आरोपित है, जो फरार चल रहा है. इसी मामले को लेकर कुर्की करने नोटिस के आलोक में मंगलवार को फरार नामजद आरोपित मुनारिक यादव के मकान कुर्की किया गया. फरार मुनारिक यादव एक कुख्यात अपराधी है. इस पर डोभी सहित बहेरा थाना में कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन