ePaper

जमुई की बच्ची को गया जंक्शन पर किया गया रेस्क्यू

Updated at : 27 May 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई की बच्ची को गया जंक्शन पर किया गया रेस्क्यू

आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत एक नाबालिग को गया रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया. नाबालिग बच्ची जमुई रहनेवाली बतायी जाती है.

विज्ञापन

गया जी. आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत एक नाबालिग को गया रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया. नाबालिग बच्ची जमुई रहनेवाली बतायी जाती है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान स्टेशन परिसर में अकेले, डरी व सहमी अवस्था में बच्ची को देखा गया. बच्ची ने बताया कि वह अपने घर में बिना बताये निकलकर गया पहुंच गयी है. अब यहां से घर कैसे जाये, यह समझ में नहीं आ रहा है. उसे पोस्ट पर लाया गया. इसके बाद रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया (जिला बाल संरक्षण इकाई) की महिला स्टाफ सुरभि कुमारी पोस्ट पर उपस्थित हुईं. उचित कागजी कार्रवाई के बाद उक्त नाबालिग को सुपुर्द किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन