अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवारों के भाग्य का आज होगा फैसला

Updated:
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवारों के भाग्य का आज होगा फैसला

बोधगया प्रखंड के कुरमावां पैक्स का बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया. मतदान के लिए प्रमोद नगर स्थित स्कूल परिसर में चार बूथ बनाये गये थे.

विज्ञापन

बोधगया. बोधगया प्रखंड के कुरमावां पैक्स का बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया. मतदान के लिए प्रमोद नगर स्थित स्कूल परिसर में चार बूथ बनाये गये थे. सुबह से ही मतदान के लिए वोटरों की भीड़ जुटने लगी थी व स्कूल परिसर में बने चार बूथों के लिए पहुंचे मतदाताओं के कारण काफी भीड़ जमा हो गयी. चेरकी थानाध्यक्ष ट्विंकल सिंह सहित बोधगया के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी वेदप्रकाश भी मतदान की प्रक्रिया का निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि लगभग 77 प्रतिशत वोट पड़े हैं. उन्होंने बताया कि कुरमावां पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. अब गुरुवार की सुबह बोधगया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मतगणना होगी व विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जायेगी. उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी उम्मीदवार की तरफ से किसी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन