दिनदहाड़े मुहल्ले के लोगों पर फायरिंग करनेवाला आरोपित गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 9:33 PM

विज्ञापन

रामशिला मोड़-इकबाल नगर मुहल्ले में 25 फरवरी को दिनदहाड़े स्थानीय मुहल्ले में गोलीबारी कर तीन-तीन लोगों को जख्मी करने देने के मामले के आरोपित को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के रामशिला मोड़-इकबाल नगर मुहल्ले में 25 फरवरी को दिनदहाड़े स्थानीय मुहल्ले में गोलीबारी कर तीन-तीन लोगों को जख्मी करने देने के मामले के आरोपित को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के तुतबाड़ी मुहल्ले के रहनेवाले भोलू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. 25 फरवरी को हथियारों से लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर स्थानीय लोगों को घायल कर दिया था. इस मामले में पीड़ितों के बयान पर कोतवली थाने में धारा 307 सहित 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. इसी मामले में तकनीकी अनुसंधान व खुफिया सूचना के आधार पर उक्त कांड के अप्राथमिकी आरोपित भोलू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. इस कांड में पुलिस की दबिश के कारण चार आरोपित पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन