गया जी के नवादा गांव में संदिग्ध हालत में घूम रहा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पुलिस स्टेशन लाया गया संदिग्ध युवक

Gaya Ji News : नवादा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक अपनी पहचान और गांव का सही पता नहीं बता सका. पुलिस अब उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : बांकेबाजार प्रखंड के रोशनगंज थाना क्षेत्र स्थित नवादा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक अपनी स्पष्ट पहचान और गांव का सही पता नहीं बता सका. इसके बाद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोशनगंज थाना पुलिस को सौंप दिया.

पुलिस युवक की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गई. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

थानाध्यक्ष ने लोगों से मांगी सहयोग की अपील

रोशनगंज थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि मामले की जांच जारी है. युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल रोशनगंज थाना को सूचना दें, ताकि उसकी पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Also Read : युवती से छेड़छाड़ के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, पुलिस की जवाबदेही पर उठे सवाल



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन