बेलबन ठाकुरवाड़ी में नया सूचना बोर्ड स्थापित, ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बोर्ड के साथ समिति से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य गण | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : टिकारी स्थित ऐतिहासिक लवन ठाकुरबाड़ी में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद की नवगठित प्रबंधन समिति का सूचना बोर्ड स्थापित किया गया. समिति ने मंदिर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : टिकारी-पंचानपुर मार्ग पर बेलडिया मोड़ के समीप स्थित श्री राम जानकी उर्फ बेलवन बिहारी ठाकुरबाड़ी के प्रबंधन का जिम्मा अब बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना ने अपने अधीन ले लिया है. शुक्रवार को समिति के पदेन अध्यक्ष सह एसडीएम प्रवीण कुंदन के नेतृत्व में ठाकुरबाड़ी परिसर में नवगठित प्रबंधन समिति का बैनर तथा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नाम, पदनाम व मोबाइल नंबर का सूचना बोर्ड स्थापित किया गया है. धार्मिक न्यास परिषद द्वारा गठित समिति अब ठाकुरबाड़ी के समस्त प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेगी. समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सात सदस्यों के साथ कुल 11 सदस्य नामित किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

धरोहर के पुराने वैभव को पुनः स्थापित करने का संकल्प

समिति के सदस्यों ने कहा कि बेलवन ठाकुरबाड़ी दशकों से उपेक्षा का दंश झेल रहा है. अब समय आ गया है कि प्रशासन और धार्मिक न्यास परिषद द्वारा मनोनीत सदस्य समन्वित प्रयास करते हुए इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर के पुराने वैभव को पुनः स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल करें. उन्होंने कहा कि यह ठाकुरबाड़ी केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है. इसकी गरिमा, सुरक्षा और समुचित विकास सुनिश्चित करना प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए बोर्ड की स्थापना के साथ ही ठाकुरबाड़ी के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को भी गति मिलेगी.

मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

समिति के गठन के साथ ही मंदिर परिसर के नियमित संचालन, पारदर्शी प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है. बैठक के दौरान ठाकुरबाड़ी परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया. समिति ने मंदिर की मूल संरचना को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक मरम्मत, साफ-सफाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर प्राथमिकता से कार्य करने का निर्णय लिया. इस मौके पर एसडीओ प्रवीण कुंदन के अलावा बीपीआरओ सौरव कुमार, समिति से जुड़े विजय कुमार गुप्ता, नंद लाल पटेल, पुष्पा चौरसिया, सत्येंद्र मिश्र, रामाशीष प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन