गया जी की वस्तु विहार कॉलोनी में एक रात में तीन बंद घरों के टूटे ताले, लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के मानपुर की वस्तु विहार कॉलोनी में चोरों ने रात में तीन बंद घरों को निशाना बनाया. लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया-नवादा मुख्य मार्ग स्थित मानपुर के कइया स्थित वस्तु विहार कॉलोनी फेज नंबर तीन में सामाजिक तत्वों ने बंद तीन घरों में लाखों रुपये मूल्य के आभूषण व नकदी राशि चोरी कर पुलिस की नींद हराम कर दी है. इस मामले में पीड़ित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कइया में पदस्थापित महिला टीचर सह वस्तु विहार कॉलोनी में रहने वाली मीनाक्षी सिंह ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि वह किराएदार बनकर एक फ्लैट के निचले फ्लोर पर रह रही हैं. लेकिन रात में अकेली व सुरक्षा के ख्याल से पड़ोस में रहने वाली सहयोगी महिला कर्मी के घर पर आराम करने चली जाती थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला शिक्षिका के घर से आभूषण और नकदी गायब

इधर बदमाशों ने टूटे हुए चारदीवारी से आकर मेन गेट का ताला काट दिया और आभूषण (एक जोड़ा ईयर रिंग, एक फिंगर रिंग, दो जोड़ी टाइटन घड़ी समेत 7500 नगद) चोरी कर ली. इस मामले में थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि तीन घरों को बदमाशों ने चोरी किया है. लेकिन घर के मालिक अभी मौजूद नहीं हैं इसलिए उनके आभूषण की पूरी जानकारी नहीं मिली है.

खोजी कुत्ते से जांच, सुराग की तलाश में पुलिस

चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटनास्थल पर खोजी कुत्ता से जांच कराया गया था लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है. पुलिस मकान मालिकों के आने का इंतजार कर रही है ताकि चोरी गए कुल सामान की सटीक सूची मिल सके और मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन