गया जी में विवाद के बाद हुई मारपीट, घायल को रात में अस्पताल से थाना लाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
बगबन्दवा में जमीन के विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट

Gaya Ji News : गया जी के फतेहपुर प्रखंड में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और तीन लोग घायल हो गए. एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गंभीर रूप से घायल मरीज को आवेदन के लिए मध्य रात्रि थाने लाया गया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत गुरपा थाना क्षेत्र के मनहोना टोला बगबन्दवा गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए. मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं, एक पक्ष की पीड़िता संजू देवी ने आरोप लगाया है कि आवेदन देने के लिए गुरपा थानाध्यक्ष ने उनकी मौजूदगी थाना में अनिवार्य बताई, जिसके कारण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायल को आधी रात में अस्पताल से थाना लाना पड़ा.

गंभीर हालत में मरीज को थाना लाने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि थाना पहुंचने पर पुलिस ने घायल को देखकर आवेदन लेने की बात कही, जबकि घायल की हालत गंभीर थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं इस मामले में गुरपा थाना प्रभारी शिवनंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ और दोनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी.

थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर रात करीब 1:30 बजे घायल व्यक्ति को लेकर लोग थाना गेट पर पहुंचे थे. आवेदिका का कहना था कि घायल व्यक्ति को देख लिया जाए, जबकि पुलिस पहले ही दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर चुकी थी. उन्होंने पीड़िता के आरोप पर बताया कि किसी को भी नहीं बुलाया गया था. सारे आरोप बेबुनियाद हैं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन