ePaper

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का हो सकता है उद्घाटन

Updated at : 28 Aug 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का हो सकता है उद्घाटन

अस्पताल प्रशासन तैयारियों में जुटा, मंच बनाने के लिए डीपीएम व अधीक्षक ने की जांच

विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन तैयारियों में जुटा, मंच बनाने के लिए डीपीएम व अधीक्षक ने की जांच

गया. एएनएमएमसीएच परिसर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन छह या सात सितंबर को किये जाने की सूचना दी जा रही है. इसको लेकर मंच बनाने की तैयारी अस्पताल प्रशासन की ओर से की जा रही है. उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के शामिल होने की बात बतायी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आने की संभावना को देखते हुए उसी स्तर की तैयारी चल रही है. स्वास्थ्य डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि छह या सात को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. डेट फाइनल होकर जल्द ही मिल जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर पहुंचे हैं. अधीक्षक विनोद कुमार सिंह व स्वास्थ्य डीपीएम ने मंच बनाने को लेकर स्थल निरीक्षण किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन को भव्य बनाने पर विशेष ध्यान सरकार के स्तर से भी दिया जा रहा है. ताकि, इसका फायदा सत्तारुढ़ दल को विधानसभा चुनाव में मिल सके. देखा जाये, तो हॉस्पिटल के अंदर कई अत्याधुनिक उपकरण के साथ लगभग संसाधन को लगा दिया गया है. यहां पर कई मॉडलर ओटी बनाया गया है. इसके अलावा मरीजों की जांच के लिए एमआरआइ, एक्सरे आदि मशीन भी लगायी गयी है. देखा जाये, तो बिल्डिंग के तैयार हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया है. साथ ही यहां एमआरआइ मशीन को सुरक्षित रखने के लिए 25 लाख से अधिक पैसा बिजली बिल व जेनेरेटर में खर्च कर दिया गया है. इसके बाद भी अब तक यहां हॉस्पिटल को चालू नहीं किया जा सका है. ऐसे कुछ दिन पहले ही इस बिल्डिंग को हैंडओवर अस्पताल की ओर से लिया गया है.

इन विभागों में डॉक्टर मिले

हॉस्पिटल को चालू करने से पहले व्यवस्थाओं को पहले से दुरुस्त किया जा रहा है. विभाग की ओर से यहां पर सात विभाग के मरीजों को देखने और भर्ती करने की सुविधा बहाल की जानी है. इसमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सीटीवीएस, नियोनेटोलॉजी के मरीज को यहां पर इलाज मिल सकेगा. इसमें कॉर्डियोलॉजी में चार, न्यूरोसर्जरी में छह, न्यूरोलॉजी में एक व यूरोलॉजी में दो डॉक्टर यहां विभाग से भेजे गये हैं. इनके अलावा इसीजी के चारव टीएमटी के दो टेक्नीशियन भी पहले से यहां ज्वाइन किया है. सीटीवीटी, नेफ्रोलाॅजी व नियोनेटोलॉजी में डॉक्टर की बहाली यहां नहीं की गयी है. इनकी प्रतिनियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन