टिकारी के स्कूल में सुविधाओं की कमी पर छात्रों का हंगामा, एसडीओ ने एक सप्ताह में समाधान का दिया निर्देश

छात्रों ने एस डी ओ को समस्याओं से कराया अवगत | Prabhat Khabar Network
टिकारी के मध्य विद्यालय सिमुआरा के छात्रों ने एसडीओ से मूलभूत सुविधाओं की मांग की। एसडीओ ने एक सप्ताह में समस्या हल करने का दिया निर्देश।
टिकारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित मध्य विद्यालय सिमुआरा के छात्रों ने विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के घोर अभाव से निजात पाने को लेकर बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएँ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे.
जैसे ही इस बात की जानकारी एसडीओ परवीन कुंदन को मिली, तो वे अपने कक्ष से निकलकर नीचे मैदान में आए और छात्रों से बात की.
छात्राओं ने उन्हें मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया, तथा बच्चों को यह आश्वस्त किया कि आप लोग चिंता न करें, एक सप्ताह के अंदर सारी मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली की समस्याओं को दूर किया जाएगा.
एसडीओ ने बच्चों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय प्रधानाध्यापक को कार्यालय बुलाया और विद्यालय में सभी मूलभूत सुविधाओं को एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए, क्योंकि यह कतई बर्दाश्त के लायक नहीं है.
प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.
तीन सदस्यीय जांच समिति का किया गया गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ श्री कुंदन ने तीन सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया है.
जांच समिति विद्यालय की अद्यतन स्थिति की जांच कर अनुमंडल कार्यालय में जाँच प्रतिवेदन समर्पित करेगी.
जांच समिति में शामिल अधिकारी
जांच समिति में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी रणजीत सिंह और बीडीओ योगेंद्र पासवान शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










