गया जी : मैगरा पुलिस ने छात्रों से किया संवाद, छात्राओं की सुरक्षा और अधिकारों पर दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
पुलिस-छात्र संवाद कार्यक्रम में सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

मैगरा थाना पुलिस ने पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

मैगरा थाना क्षेत्र स्थित पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय, मैगरा में मंगलवार को मैगरा पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए पुलिस-छात्र संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षा, अधिकारों तथा आपातकालीन सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं.

मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने छात्राओं को निर्भीक होकर विद्यालय आने-जाने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया.

आपात स्थिति में 112 या महिला हेल्प डेस्क पर करें संपर्क

उन्होंने बताया कि छेड़खानी, उत्पीड़न या किसी भी अन्य आपात स्थिति में छात्राएं महिला हेल्प डेस्क या आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क कर सकती हैं.

पुलिस हर संभव सहायता के लिए तत्पर है.

विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपनी समस्याएं और जिज्ञासाएं खुलकर पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई.

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम पुलिस और छात्रों के बीच विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम में शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य चन्द्रमौली शर्मा, शिक्षक रमेश ठाकुर, योगेश कुमार, मोसब्ब परवीन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन