बोधगया के रिसोर्ट में नशे में पहुंचे युवकों का हंगामा, स्टाफ से मारपीट और ग्राहकों से बदसलूकी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
बोधगया के रिसॉर्ट में स्टाफ से की मारपीट

बोधगया के एक रिसॉर्ट में नशे में धुत युवकों ने स्टाफ और ग्राहकों के साथ मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बोधगया थाना क्षेत्र के नेवतापुर स्थित एक रिसोर्ट में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा होटल में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.

रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना की गतिविधि कैद होने की बात कही जा रही है. मामले को लेकर रिसोर्ट प्रबंधन ने बोधगया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

स्विमिंग पूल में नहाने को लेकर हुआ विवाद

रिसोर्ट प्रबंधन के अनुसार, कुछ युवक पहले होटल पहुंचे और शराब पीने के साथ-साथ स्विमिंग पूल में नहाने की जिद करने लगे. स्टाफ ने पूल का पानी गंदा होने की बात बताते हुए उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा. इससे नाराज होकर सभी वहां से चले गए.

दोबारा पहुंचे युवक, स्टाफ के साथ की मारपीट

आरोप है कि रात करीब आठ बजे कई लोग नशे की हालत में दोबारा रिसोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने होटल में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की.

ग्राहकों से भी बदतमीजी और धमकी का आरोप

प्रबंधन के अनुसार, बीचबचाव करने पहुंचे होटल में ठहरे ग्राहकों के साथ भी बदसलूकी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. घटना की सूचना मिलने पर रिसोर्ट के स्टाफ मैनेजर ने मालिक को जानकारी दी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इसके बाद बोधगया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई. पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद रिसोर्ट के स्टाफ में भय का माहौल है.

Also Read : गया जी में CBN की छापेमारी, नकली दवाओं का जखीरा बरामद, डायरी खोलेगी डॉक्टरों के राज ?


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन