गया जी : साधु शर्मा की घर वापसी पर नंदवंशी सामाजिक मंच ने जताई खुशी, पदाधिकारियों ने की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
फोटो-गुलाबी शर्ट पहने साधु शर्मा के साथ नंदवंशी सामाजिक मंच के सदस्यगण | Prabhat Khabar Network

नंदवंशी सामाजिक मंच के सदस्यगण | Prabhat Khabar Network

वजीरगंज के केनारचट्टी गांव के साधु शर्मा 32 साल बाद घर लौटे हैं. मानसिक अस्वस्थता के कारण वे इतने वर्षों तक दिल्ली में थे। परिजनों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

वजीरगंज प्रखंड के केनारचट्टी गांव निवासी साधु शर्मा के 32 वर्षों बाद वापस लौटने पर गांव में खुशी की लहर है. साधु शर्मा के आगमन की सूचना मिलते ही नंदवंशी सामाजिक मंच के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना.

इस अवसर पर नंदवंशी समाज के प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा उर्फ विद्यासागर, जिला उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी प्रभाकर कुमार, मिथिलेश शर्मा, विजय नंदवंशी, मोहन शर्मा, शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे. 32 साल बाद अपने परिजन को वापस देख परिजनों और पूरे गाँव में जश्न का माहौल है.

मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली में रहे थे साधु शर्मा

साधु शर्मा ने बताया कि शादी होने के बाद बाहर मजदूरी करने दिल्ली गया था, लेकिन वहां मैं मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया. इस दौरान दिल्ली के ही रहने वाले एक परिवार ने मुझे अपने घर रखा. वहां रहते हुए पूरा समय कब किस तरह बीता, मुझे कुछ आभास नहीं हुआ.

मुझे घर की यादें दिमाग में नहीं आती थीं. इस तरह मानसिक संतुलन पूरी तरह अनियंत्रित बना रहा. साधु शर्मा की वापसी पर पूरे परिवार को शुक्रिया कहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है.

Also Read : गया जी में CBN की छापेमारी, नकली दवाओं का जखीरा बरामद, डायरी खोलेगी डॉक्टरों के राज ?


विज्ञापन
Amrendra Kumar

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन