ePaper

सामाजिक कार्यपद्धति और तकनीकों से सीयूएसबी के स्टूडेंट्स अवगत

Updated at : 15 Sep 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक कार्यपद्धति और तकनीकों से सीयूएसबी के स्टूडेंट्स अवगत

सीयूएसबी के एमएसडब्ल्यू छात्रों ने कुजापी स्थित महिला सशक्तीकरण परिषद का किया भ्रमण

विज्ञापन

सीयूएसबी के एमएसडब्ल्यू छात्रों ने कुजापी स्थित महिला सशक्तीकरण परिषद का किया भ्रमण

वरीय संवाददाता, बोधगया.

सीयूएसबी के समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए मगध महिला सशक्तीकरण परिषद (कॉमवे), कुजापी, गया, बिहार नामक गैर-सरकारी संगठन का अवलोकनात्मक क्षेत्र भ्रमण आयोजित किया. कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के मिशन ”कैंपस फॉर कम्युनिटी” के अंतर्गत आयोजित शैक्षणिक भ्रमण में एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने हिस्सा लिया. जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि छात्रों के साथ विभागाध्यक्ष प्रो एम विजय कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो समापिका महापात्रा और डॉ हरेश नारायण पांडे (सह प्राध्यापक) भी भ्रमण में शामिल रहे. एनजीओ के संरक्षक एवं निदेशक डॉ प्रवीण कुमार गांधी ने सभी संकाय सदस्यों का अभिनंदन किया व एनजीओ की सचिव तमकनत ने सभी गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एनजीओ के संस्थापक स्वर्गीय डॉ शिव कुमार शर्मा थे, जिनका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों का समग्र विकास करना था. एनजीओ गया जिले और मगध क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास, पर्यावरण और पौधारोपण, वित्तीय साक्षरता आदि के क्षेत्रों में काम कर रहा है. विभागाध्यक्ष प्रो एम विजय कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग के मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) के छात्रों ने एनजीओ और मगध महिला सशक्तीकरण परिषद द्वारा संचालित स्कूल का दौरा किया. इस दौरान छात्रों ने स्कूल की कक्षाओं, रचनात्मक गतिविधियों और महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से किये गये प्रयासों का अवलोकन किया. उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के साथ बातचीत की. इस भ्रमण ने छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान को समृद्ध करने के साथ – साथ उनके सामाजिक कौशल, सामाजिक कार्य पद्धति और तकनीकों को भी बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALENDRA PRATAP SINGH

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन