NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन का असर, गया जी-गुरुआ रूट पर नहीं चली एक भी सरकारी बस

Updated:
विज्ञापन
सरकारी बसें बंद रहने स् ओटो पर सवारी करने को मजबुर | Prabhat Khabar Network

सरकारी बसें बंद रहने से ओटो पर सवारी करने को मजबुर | Prabhat Khabar Network

नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन का असर गया जिले में देखने को मिला, जिससे गया-गुरुआ मार्ग पर सरकारी बस सेवा पूरी तरह ठप हो गई. यात्रियों को दोगुने किराए पर ऑटो और ई-रिक्शा से यात्रा करनी पड़ी, खासकर दूर-दराज के यात्रियों को भारी परेशानी हुई.

विज्ञापन

NEET Paper Leak Protest Gaya Ji : नीट पेपर लीक विरोध-प्रदर्शन का व्यापक असर गया जिले के गुरुआ में देखने को मिला. प्रदर्शन के कारण गया जी-गुरुआ मार्ग पर सरकारी बस सेवा पूरी तरह प्रभावित रही. सरकारी बसों का परिचालन बंद रहने से दिनभर आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और उन्हें वैकल्पिक साधनों से सफर करना पड़ा.

बस सेवा अचानक बंद होने से गया और गुरुआ के बीच रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और आम राहगीरों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा. इस दौरान मजबूरी में यात्रियों को दोगुना किराया देकर यात्रा करनी पड़ी.

दूर-दराज के यात्रियों को हुई ज्यादा परेशानी

यात्रा कर रहे कई यात्रियों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि सरकारी बसें समय पर और कम किराये में सफर का आसान माध्यम होती हैं. इनके न चलने से विशेष रूप से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने-जाने वाले लोगों और महिला यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

स्थिति सामान्य होने पर मंगलवार से चलेंगी बसें : कंडक्टर

इस संबंध में सरकारी बस के संवाहक (कंडक्टर) जगेश्वर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के आंदोलन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गया सरकारी बस डिपो से एक भी बस नहीं खोली गई है.

उन्होंने माना कि अचानक बसों का परिचालन रुकने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई है. संवाहक ने उम्मीद जताई कि स्थिति सामान्य रहने पर अगले दिन (मंगलवार) से बस सेवा पुनः सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी.

Also Read : शेखपुरा बार एसोसिएशन चुनाव आज, 340 अधिवक्ता करेंगे मतदान, अध्यक्ष- महासचिव पद पर कांटे की टक्कर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन