स्कूल जाने के दौरान रास्ते से गायब हुआ छात्र

Updated:
विज्ञापन
स्कूल जाने के दौरान रास्ते से गायब हुआ छात्र

खीरी गांव निवासी रामू चौधरी का 14 वर्षीय पुत्र 13 अगस्त को न्यू ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल सह छात्रावास, रजौली जाने के क्रम में लापता हो गया.

विज्ञापन

अतरी. खीरी गांव निवासी रामू चौधरी का 14 वर्षीय पुत्र 13 अगस्त को न्यू ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल सह छात्रावास, रजौली जाने के क्रम में लापता हो गया. वह बस से निकला था और वलगंगा के पास गाड़ी बदलनी थी, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं मिला. रामू चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी सुहानी का शव मार्च 2023 में गांव के कुएं से बरामद हुआ था. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. अतरी थाना प्रभारी विनय कुमार चौरसिया ने कहा कि आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन