शब्दवीणा की महाराष्ट्र प्रदेश समिति का हुआ गठन

Updated at : 19 Mar 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
शब्दवीणा की महाराष्ट्र प्रदेश समिति का हुआ गठन

राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था ''शब्दवीणा' की महाराष्ट्र प्रदेश समिति का गठन वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापिका डॉ कनक लता तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

गया. राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था ””शब्दवीणा” की महाराष्ट्र प्रदेश समिति का गठन वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापिका डॉ कनक लता तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ. शब्दवीणा की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो (डॉ.) रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि शब्दवीणा महाराष्ट्र प्रदेश समिति को प्रदेश संरक्षक के रूप में प्रो. डॉ. कनक लता तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ रचनाकार लाल बहादुर यादव ”कमल” का नेतृत्व मिलना शब्दवीणा परिवार के लिए अत्यंत गौरवमय उपलब्धि है. शब्दवीणा महाराष्ट्र प्रदेश समिति का प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ”कमल” व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस ग्रोवर को बनाया गया है. समिति को प्रदेश सचिव कवि दयाराम दर्द ”फिरोज़ाबादी”, प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मी यादव ”ओजस्विनी”, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुजाता उदेशी, प्रदेश साहित्य मंत्री निधि शुक्ला व प्रदेश प्रचार मंत्री प्रतिष्ठा श्याम की संयुक्त सहभागिता मिल सकेगी. सांगठनिक संरचना व साहित्यिक क्रियाशीलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए महाराष्ट्र में शब्दवीणा द्वारा नियमित रूप से साहित्यिक आयोजनों के कराये जाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन