SSP का बहेरा थाने में औचक निरीक्षण, व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
gaya news

निरीक्षण के दौरान एसएसपी सुशील कुमार

Gayaji News: गया जी के एसएसपी सुशील कुमार ने बहेरा थाना का औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन, वारंट निष्पादन में तेजी और रात्रि गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Gayaji News(नवीन कुमार मिश्रा): गया जी के एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार को बहेरा थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हाजत तथा विभिन्न अभिलेखों के संधारण का जायजा लिया. साथ ही लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति और थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली.

एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और कार्यालय व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए अनुसंधान में तेजी लाने की बात कही. इसके अलावा न्यायालय से निर्गत वारंट और कुर्की आदेशों के निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया.

पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. एसएसपी ने जन शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निपटारे पर बल देते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. औचक निरीक्षण से थाना कर्मियों में सक्रियता देखी गई और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

Also Read: गुजरात में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर गया के युवक की मौत, गांव में मातम

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन