कोबरा कैंप में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाएं भी हुईं शामिल
Updated at : 09 Mar 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन

महिलाओं में खेलकूद को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बरवाडीह के कोबरा कैंप में महिलाओं के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
बाराचट्टी.
महिलाओं में खेलकूद को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बरवाडीह के कोबरा कैंप में महिलाओं के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस दौरान स्पून लेमन रेस, महिला क्रिकेट, मेहंदी, रंगोली, गीत, संगीत, नृत्य, विभिन्न राज्यों के पारंपरिक वेशभूषा में रैप वॉक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में शामिल कोबरा बटालियन के कर्मियों की पत्नियों में इस प्रतियोगिता ने भाग लिया था. इस मौके पर संबोधित करते हुए सारिका घोष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष रूप से सजग रहकर हमें समाज को एक आइना दिखाना है. प्रतियोगिता में डॉ संगीता, कल्पना, अंजलि, रीना व सुभद्रा सहित कई ने भाग लिया .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




