गया जंक्शन पर चार दिनों में लू लगने से छह लोगों की हुई मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 9:36 PM

विज्ञापन

गया रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग जगहों पर चार दिनों में छह लोगों को लू लगने से मौत हुई है. वहीं सफर के दौरान दो व स्टेशन परिसर में लू लगने चार लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन

गया. गया रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग जगहों पर चार दिनों में छह लोगों को लू लगने से मौत हुई है. वहीं सफर के दौरान दो व स्टेशन परिसर में लू लगने चार लोगों की मौत हुई है. 12 जून को रेल सफर के दौरान खिजरसराय के बेसन बिगहा की रहनेवाली बेबी देवी, 12 जून को स्टेशन परिसर में एक अज्ञात पुरुष की मौत, 14 जून को गया रेलवे स्टेशन रेलवे ट्रैक के किनारे एक पुरुष की मौत हुई है. वहीं 15 जून शनिवार की सुबह गया रेलवे स्टेशन स्थित टिकटघर व शिव मंदिर के पास दो पुरुष व एक महिला की मौत हुई है. दोनों पुरुष की पहचान आरा के मोहम्मद जासिम अंसारी, बोधगया के संतोष सिंह व महिला की पहचान धरातिया देवी जो परैया की रहनेवाली बतायी जा रही है. रेल पुलिस की टीम ने अलग-अलग दिनों में शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गया रेलवे स्टेशन के अलग-अलग पर चार दिनों में छह लोगों की मौत हुई है. पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा है. वहीं मृतक के परिजनों से बातचीत करते हुए शव को सौंपा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार की दोपहर दो पुरुष व एक महिला की मौत सुनकर रेल पुलिस की टीम रिजर्वेशन काउंटर व शिव मंदिर के पास पहुंची तो देखा कि तीनों लोगों की मौत हो गयी है. इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन