एसडीओ ने बैठक कर दावे-आपत्तियों पर की चर्चा

Published by : Roshan Kumar Updated At : 08 Sep 2025 7:48 PM

विज्ञापन

एसडीओ प्रवीण कुंदन की अध्यक्षता में सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों व सचिवों के साथ बैठक हुई.

विज्ञापन

टिकारी. एसडीओ प्रवीण कुंदन की अध्यक्षता में सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों व सचिवों के साथ बैठक हुई. बीडीओ योगेंद्र पासवान, विपुल भारद्वाज, जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव, भाजपा व कांग्रेस के नेता उपस्थित रहे. राजनीतिक दलों को दावा-आपत्तियों और कार्रवाई से अवगत कराया गया. उपस्थित दलों से कहा गया कि नाम छूटे या मृतक मतदाताओं के विवरण समय पर संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी व बीएलओ को उपलब्ध कराएं. 231 टिकारी विधानसभा क्षेत्र के 42 सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है और मतदान केंद्र पर संसाधन उपलब्ध रहने की पुष्टि की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन