तेजस्वी यादव के पास कोई काम नहीं… गया जी पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री ने क्यों दिया ऐसा बयान, जानिए

Updated:
विज्ञापन

गया जी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे

Satish Chandra Dubey Gaya Visit: गया जी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया. रिशु श्री मामले पर कहा कि जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Satish Chandra Dubey Gaya Visit:
केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को गया पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में उनकी बात का कोई महत्व नहीं है. उन्होंने रिशु श्री से जुड़े कथित मामले पर भी जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही.

Satish Chandra Dubey Gaya Visit: शेरघाटी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री

दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को गया एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वे शेरघाटी में आयोजित संगठन के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. कार्यक्रम में वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर आयोजित विशेष आयोजन में युवाओं को संबोधित करेंगे.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Satish Chandra Dubey Attack on Tejashwi: तेजस्वी यादव के बयान पर क्या बोले?

गया एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि लालू प्रसाद यादव भाजपा के साथ आ गए होते तो “चारा घोटाला नहीं, भाईचारा हो जाता.”

इस पर सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास अब कोई काम नहीं बचा है. उन्होंने आरोप लगाया कि वे केवल राजनीतिक बयान देकर अपनी राजनीति को जीवित रखने की कोशिश कर रहे हैं.

Bihar Politics: “बिहार में उनकी बात का कोई महत्व नहीं”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें एक सीट अधिक दे दी, अन्यथा वे विपक्ष के योग्य भी नहीं रहते. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार और देश में उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता और उनके बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ता.

Rishu Shri Case: रिशु श्री मामले पर क्या कहा?

मीडिया ने जब रिशु श्री से जुड़े कथित घोटाले और उसमें अधिकारियों की संलिप्तता को लेकर सवाल पूछा तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा.

Gaya Ji News: कार्यक्रम में युवाओं को करेंगे संबोधित

मीडिया से बातचीत के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री शेरघाटी के लिए रवाना हो गए. वहां वे संगठन के कार्यक्रम में भाग लेने के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचारों पर युवाओं को संबोधित करेंगे.

Also Read: गया जी: इमामगंज सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

यह भी पढ़ें: पिता रेलवे कर्मचारी, बड़ा बेटा बैंक मैनेजर, बेटी SBI अधिकारी, अब छोटा बेटा भी बना सरकारी अफसर, जानिए गया जी की यह दिलचस्प कहानी

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन