बालू लदे ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 7:30 PM
सलैया थाना क्षेत्र के सेवती गांव में शुक्रवार की रात अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें एक भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
इमामगंज. इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के सेवती गांव में शुक्रवार की रात अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें एक भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान सेवती गांव के कारू ठाकुर के 27 वर्षीय पुत्र श्रवण ठाकुर के रूप में की गयी है. दूसरा भाई 22 वर्षीय विनय ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को परिजनों ने इमामगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. वहां से चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सलैया थानाध्यक्ष विद्याशंकर, कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार सहित एसएसबी के अधिकारी और जवान पहुंचे और काफी प्रयास के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपनी फसल की सिंचाई कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी बीच अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था. दोनों भाइयों को टक्कर मार दिया. इसमें बड़े भाई श्रवण ठाकुर की मौत हो गयी. वहीं छोटा विनय ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, उक्त घटना के बाद शनिवार को भी सेवती गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी. इधर, शनिवार को इमामगंज डीएसपी अमित कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व छानबीन की. डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. सरकार के द्वारा मिलनेवाले मुआवजे के लिए कार्य किया जा रहा है. घटनास्थल से पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक जब्त किया है. सभी आरोपित फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. वहीं, सलैया थानाध्यक्ष विद्या शंकर ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. वहीं, मृतक की मां चंपा देवी ने सेवती गांव के रहनेवाले कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामल में आगे की कारवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










