सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने उठाईं जनसमस्याएं, देर से पहुंचे अधिकारी पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
सहयोग शिविर नौडीहा में पहुंचे एस डी ओ | Prabhat Khabar Network

सहयोग शिविर नौडीहा में पहुंचे एसडीओ | Prabhat Khabar Network

गया जिले के तीन पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में ग्रामीणों ने जनसुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं उठाईं. सरबहदा में अधिकारियों की देरी पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया. जानिए क्या थीं मुख्य मांगें.

विज्ञापन

Gaya ji News : खिजरसराय प्रखंड की रौनिया, सरबहदा और नवडीहा पंचायतों में सोमवार को सहयोग शिविर आयोजित किए गए. शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पेयजल, सफाई, कचरा उठाव और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.

सरबहदा में वरीय पदाधिकारी की देरी पर भड़के ग्रामीण

सरबहदा पंचायत में निर्धारित समय के बाद भी शाम चार बजे तक वरीय पदाधिकारी के नहीं पहुंचने पर पंचायत समिति सदस्य राजीव तिवारी ने नाराजगी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को आवेदन की रिसीविंग तक नहीं दी जा रही है. उनका कहना था कि शिकायतों का विधिवत पंजीकरण नहीं होने से सरकार द्वारा संचालित सहयोग शिविर का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की.

नवडीहा में पेयजल और सफाई की समस्या उठी

नवडीहा पंचायत में एसडीओ केशव आनंद, बीडीओ पूजा गहलोत और अंचल अधिकारी की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था, नियमित कचरा उठाव, पेयजल संकट और भूमि का पर्चा नहीं मिलने जैसी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. अधिकारियों ने संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिया.

रौनिया में जमीन विवाद के चार मामलों की सुनवाई

रौनिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान जमीन से जुड़े चार मामलों की सुनवाई की गई. इस अवसर पर मुखिया अभयानंद शाही, बीडीओ पूजा गहलोत, विधायक प्रतिनिधि दयाशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन